फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कई फीडरों की आपूर्ति रोकी गई, जलभराव से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। बुधवार से शुरू होकर लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। जलभराव और तकनीकी खराबी की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग ने कई फीडरों की आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ा। बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़कों के साथ बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों के आसपास पानी भर गया। करंट फैलने की आशंका के मद्देनजर ऊर्जा निगम ने कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रोक दी। इसके चलते लोगों को पेयजल की समस्या के साथ घरेलू और व्यावसायिक कार्यों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद ऊर्जा निगम की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर फॉल्ट की जांच शुरू की। जलभराव कम होने और खराबियां दूर होने के बाद चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। ऊर्जा निगम के एक्सईएन दुर्गेश कुमार जायसवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया। उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान टूटे बिजली के तारों, पोल और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने तथा किसी भी विद्युत समस्या की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें