फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज खरखौदा में दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। विद्युत विभाग 20 अक्तूबर को खरखौदा प्रथम उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की वीसीबी मशीनों का परीक्षण करेगा। इस कारण दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। कृषि, ग्रामीण और टाउन फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि सभी फीडरों की वीसीबी मशीनों का परीक्षण आवश्यक है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, ग्रामीण उपभोक्ताओं को सुबह छह से नौ बजे तक नियमित रोस्टर के अनुसार बिजली मिलेगी। इस अवधि में कोई कटौती नहीं होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपने जरूरी दैनिक कार्य समय से पहले निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें