फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छह घंटे रही विद्युत आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
बिजली की शिकायत करते व्यापारी। (स्त्रोत व्यापारी)
विज्ञापन
मवाना। गोल मार्केट के फीडर नंबर दो पर बुधवार को सुबह से लाइट गायब होने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा अधिशासी अभियंता को समस्या बताई। इस पर अधिशासी अभियंता ने उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की। व्यापारियों ने इकट्ठा होकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष इमरान इलाही से संपर्क किया और बताया कि सुबह बाजार की बिजली गुल है। गर्मी से भारी परेशानी हो रही है। इस पर इमरान इलाही ने अधिशासी अभियंता सतीशचंद्र को फोन पर व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता ने लाइनमैनों को मौके पर भेजकर बिजली आपूर्ति को ठीक कराया। अपराह्न लगभग दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। लगभग छह घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें