किठौर। बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी-बारिश के चलते क्षेत्र में करीब 12 घंटे बिजली गुल रही। जिससे लोगों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। वहीं कई घंटे लगातार हुई बारिश से आम के बागों में पानी भर जाने के कारण आम की तुड़ाई नहीं हो पाई। जिससे शुक्रवार को शाहजहांपुर मंडी में आम और लीची की आवक कम दिखी। जिससे लीची के दाम जहां रोजाना 120 रुपये किलो के आसपास बिक रही थी, वहां 170 रुपये किलो बिकती नजर आई। आंधी से जगह-जगह पेड़ टूट गए।