मेरठ। उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अधिशासी अभियंता मुकेेश कुमार को डिस्कॉम अध्यक्ष और एके लाल को संगठन सचिव बनाया गया है। अधिशासी अभियंता महेश चंद्र को मेरठ जोन का क्षेत्रीय अध्यक्ष और अधिशासी अभियंता प्रिंस कुमार गौतम को मीडिया प्रभारी मेरठ डिस्कॉम एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मेरठ जोन बनाया गया है। एसडीओ मनोज कुमार को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गाजियाबाद जोन और राजपाल रघुवंशी को क्षेत्रीय अध्यक्ष सहारनपुर जोन, एके वर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहारनपुर जोन बनाया गया है। सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष मेरठ डिस्कॉम बनाया गया है।