सेठ बीके महेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मेरठ। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका विषय विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश रहा। कक्षा 9 से 12 की छात्राओं ने कैनवास बोर्ड पर चित्र बनाए। प्रधानाचार्या रश्मि ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिचा गुप्ता का प्रतियोगिता में विशेष योगदान रहा। संवाद