मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री व देवी देवताओं के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले के बाद अब सनातन धर्म के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली में संयुक्त हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी ने हाल ही में गैर समुदाय के एक व्यक्ति के खिलाफ फेसबुक आइडी पर प्रधानमंत्री व देवी देवताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का मुकदमा शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। अब संयुक्त हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुकदमे में लिखाया गया कि जावेद नाम के एक युवक ने अपनी फेसबुक आइडी पर सनातन धर्म के खिलाफ पोस्ट डाली हुई है, जिससे हिंदू समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह युवक इस तरह की पोस्ट डाल कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। युवक खालापार पुलिस चौकी के आसपास का रहने वाला है। सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।