फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया की उसकी बेटी एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। बेटी का इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना हुआ है। पीड़िता के अनुसार दो दिन पूर्व पड़ोसी ने जानकारी दी कि स्नैपचैट पर उनकी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पड़ोसी के मोबाइल पर बेटी का अश्लील वीडियो देखा तो पीड़िता के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मामले की जानकारी के बाद से बेटी काफी परेशान हो गई है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि अकाउंट की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें