फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्वा क्रिकेट टीम ने चार विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड पर भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में शनिवार को जीनियस इलेवन और पूर्वा क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें पूर्वा क्रिकेट टीम ने चार विकेट से मैच जीता। जीनियस इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए। पूर्वा क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अख्तर ने 5 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वा क्रिकेट टीम ने 24.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन बनाए और चार विकेट से जीत प्राप्त की। इस मौके पर प्लेयर ऑफ द मैच अख्तर को चुना गया। कोच दीपक सिद्धू और हनी काजला ने विजेता और उप विजेता दोनों टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें