मेरठ। ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन क्लब की ओर से मारवाड़ी भोज के सभागार में होली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। पूनम सिंघल और भारती बंसल ने 'ब्रज की होली' की प्रस्तुति दी। शिखा गुप्ता और प्रीति श्रीवास्तव ने भी रंगारंग प्रस्तुति से मन मोहा। नीतू गर्ग सहित कई सदस्यों ने होली के गीतों पर नृत्य किया। पूनम सिंघल, लता बंसल, सोनू, मधु अग्रवाल और ज्योति चौधरी ने काव्य पाठ किया। माला प्रतियोगिता में चीनू रस्तोगी और उपासना बंसल ने भाग लिया। इसके बाद होली की हुड़दंग क्वीन चुनी गई। संचालन पूनम सिंघल व भारती बंसल ने किया। सभी सदस्यों ने तंबोला खेला और फरवरी माह के जन्मदिन भी मनाए। क्लब की संस्थापक शिखा गुप्ता, अध्यक्ष राधिका, महामंत्री पूनम सिंघल, कोषाध्यक्ष रेनू बंसल, कनिका गोयल सहित अन्य मौजूद रहीं।