छापामार कार्रवाई में जब्त की पॉलिथीन, जुर्माना वसूला
मेरठ। अब्दुल्लापुर वार्ड 17 में नगर निगम प्रवर्तन दल की छह सदस्य टीम ने प्लास्टिक को लेकर छापामार कार्रवाई शुरू की। जिसमें टीम ने तीन दुकानों से 13.9 किग्रा. पॉलिथीन बरामद करते हुए रसीद कटवाने के लिए कहा। इस दौरान बजरंग दल के महानगर सहसंयोजक ने कार्यकर्ताओं के साथ टीम पर दबाव बनाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जहां बजरंगदल के सह संयोजक ने लिखित में गलती स्वीकारते हुए दो हजार रुपये की रसीद कटवाई। बृहस्पतिवार को नगर निगम की प्रर्वतन दल की टीम में शामिल रिटायर्ड लेफ्टीनेंट प्रवीन कुमार, नगर निगम से निरीक्षक जयप्रकाश, होमगार्ड महेंद्र, मुनेंद्र सहित छह सदस्य टीम अब्दुल्लापुर वार्ड 17 में पहुंची। जहां पर टीम ने पॉलिथीन पकड़ते हुए रसीद कटवाने की बात कही। इस पर बजरंगदल के सहसंयोजक ने विरोध किया। सूचना पर रिटायर्ड कर्नल राजकुमार बालियान भी मौके पर पहुंचे और अपनी टीम से पूरी जानकारी लेते हुए एसओ भावनपुर से मिले। कर्नल राजकुमार ने बताया कि उनकी टीम नगरायुक्त एवं सीटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में काम करती है। इस पर स्वयं को फंसता देख बजरंगदल महानगर सहसंयोजक ने गलती स्वीकारते हुए रसीद कटवाई।