फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों पर पहुंची

विज्ञापन
पोलिंग बूथ नगर पालिका में एम एल सी चुनाव के लिए मतदान कराने पहुंची पोलिंग पार्टी। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षक व स्नातक पद के लिए होने वाले इस चुनाव के लिए तहसील में 15 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका में तीन बूथ हैं। ब्लॉक कार्यालय में भी तीन बूथ स्थापित किए गए हैं। हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ और माछरा ब्लॉक में भी तीन-तीन बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतदान दलों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने शाम को ही केंद्रों पर पहुंचकर प्रबंध शुरू कर दिए थे। प्रशासन ने मतदाताओं से समय पर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। स्नातक के लिए 1772 और शिक्षक के लिए 933 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पोलिंग बूथ नगर पालिका में एम एल सी चुनाव के लिए मतदान कराने पहुंची पोलिंग पार्टी। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें