बहसूमा। फिल्म अभिनेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर का 74वां जन्मदिन मंगलवार को कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के समाजसेवी सत्येंद्र कुमार चपराना के आवास पर केक काटकर राज बब्बर की लंबी उम्र की कामना की गई। इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र नगर, सुभाष चपराना, कालू चपराना, हरेंद्र चपराना और दीपांशु चपराना समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में राज बब्बर जी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। संवाद