गंगानगर। पुलिस एवं बदमाशों के बीच रविवार रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश हत्थे चढ़ गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।
पुलिस खरदौनी मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मसूरी की ओर से बाइक सवार दो बदमाशों के आने की सूचना मिली। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाश खरदौनी की ओर भागने लगे और पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से बदमाश बाइक से नीचे जा गिरे। एसओ इंचौली ब्रिजेश कुमार ने बताया कि शाहरुख पुत्र अख्तर निवासी उलखपुर के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया। हालांकि श्यामपुर निवासी शौकीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिए ने बदमाश से एक तमंचा, दो कारतूस व बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक बरामद की। फरार आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी ब्रह्मपुरी थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है तथा गैंगस्टर भी लगी हुई है। वहीं, उधर, एसपी देहात ने गंगानगर एवं लावड़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।