लावड़ - सपा नेता गौरव चौधरी की गाड़ी में लगा हूटर। स्रोत : संवाद
लावड़। इंचौली थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ लावड़ में अभियान चलाया। एएसपी बजरंग प्रसाद ने पुलिस बल के साथ एक फॉरच्यूनर गाड़ी को पकड़ा, जिस पर अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। जांच में सामने आया कि गाड़ी जमालपुर गांव निवासी सपा नेता गौरव चौधरी की है। पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी को सीज करते हुए 20 हजार रुपये का चालान काटा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।