थाना समाधान दिवस के मौके पर राजस्व विभाग के लिए आई एक फरियादी की समस्या के तहत नायब तहसीलदार वि
मुंडाली। मुंडाली थाने पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार सदर मेरठ विनीता चौहान, लेखपाल सुमित यादव, सीओ किठौर प्रमोद कुमार और थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे। थाना समाधान दिवस पर क्षेत्र के मात्र तीन ही फरियादी पहुंचे जिनकी राजस्व विभाग से जुड़ी समस्या रही। नायब तहसीलदार द्वारा तीनों मामलों पर संज्ञान लिया गया। मौके पर दो मामलों निस्तारण किया गया। वहीं एक मामले को लेखपाल सुमित यादव द्वारा कार्य दिवस में मौके पर पहुंचकर निस्तारित किया जाएगा।