मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी व उनकी टीम ने सोमवार को मानवता की मिसाल पेश की। गाजियाबाद निवासी कांवड़िया अभिषेक बस की टक्कर से घायल हो गया। थाना प्रभारी लगभग दो किलोमीटर तक कांवड़िये का जल लेकर चले। थाना प्रभारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने घायल कांवड़िये का उपचार कराया।