मुंडाली। थाना मुंडाली पुलिस ने गांव आड निवासी 48 वर्षीय महिला शमशीना को सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा। वह 9 सितंबर को पति इरशाद से नाराज होकर घर से चली गई थी। पुलिस टीम ने उसे खरखौदा-भटीपुरा मार्ग से तलाश लिया। जांच अधिकारी थानाध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।-