पुलिस ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाया
सरधना। जुल्हैड़ा पीरवाली बस्ती में विवादित भूमि को पुलिस ने कब्जा मुक्त कराकर युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विवादित भूमि को लेकर चल रहा मामला सोमवार को समाप्त हो गया। पुलिस ने भूमि पर कब्जा करने वाले फिरोज पुत्र शब्बीर को रविवार देररात हिरासत में ले लिया। सोमवार सुबह मौके पर जाकर भूमि से सामान हटवा दिया। जानकारी को कि भूमि पर कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर क्षेत्रीय विधायक संगीत सोम से की गई थी। कई दिनों से दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराया। वहीं हिरासत में लिए गए कब्जाधारक को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के मुताबिक ग्राम प्रधान पक्ष हो या फिर कब्जा धारक, किसी को शांतिभंग नहीं करने दी जाएगी।