फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लिपिक की तलाश में प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीजेएम कोर्ट लिपिक को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन चार दिन बाद भी आरोपी की लोकेशन नहीं मिली है। पुलिस टीमों ने गाजियाबाद, लखनऊ और प्रयागराज में भी लिपिक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट का लिपिक रोहताश सिंह की गिरफ्तारी को चार टीमें लगी हैं। आरोपी पर आरपीएफ की 535 और संभागीय परिवहन निगम की पत्रवालियों में गड़बड़ करने का आरोप है। लिपिक के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में दो एफआईआर दर्ज हैं।
रविवार को पुलिस ने गाजियाबाद के अलावा लखनऊ और प्रयागराज में आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन रोहताश सिंह का कुछ पता नहीं लग पाया है। आरोपी के मोबाइल फोन नंबर भी बंद आ रहे हैं। पुलिस सरगर्मी से लिपिक की तलाश कर रही है। इसमें सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। मगर, आरोपी कुछ पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

- कॉल डिटेल भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस आरोपी रोहताश की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। उसके संपर्क में रहने लोगों से भी पुलिस पूछताछ के आधार पर रोहताश के ठिकानों का पता लगाने में लगी है। पुलिस ने ऐसे कई नंबर चिह्नित किए हैं, जिनके संपर्क में रोहताश ज्यादा रहा है।

- जल्द लिपिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चार टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। टीमाें ने लखनऊ, गाजियाबाद और प्रयागराज में भी दबिश दी है। -अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें