फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा कराने की गई पुलिस को दौड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा दिलवाने गई पुलिस को दौड़ाया
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक प्लॉट पर कब्जा दिलवाने गई पिल्लोखडी चौकी पुलिस को प्लाट के मालिकों ने दौड़ा लिया। प्लाट मालिक ने लिसाड़ी गेट थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की तो इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को कागजात लेकर थाने आने को कहा। ग्राम कांसी थाना परतापुर निवासी अफजाल ने शालीमार गार्डन में 120 गज का एक प्लाट 2013 में खरीदा था। अफजाल का आरोप है कि शालीमार गार्डन निवासी साजिद पुलिस की मदद से उसके प्लाट पर कब्जे का प्रयास कर रहा है। शनिवार को वह मेहराजुद्दीन के साथ मौके पर पहुंचा तो साजिद ने उनके साथ मारपीट की और पुलिस को बुला लिया। आसपास के लोग भी वहां आ गए। लोगों ने पुलिस कर्मियों पर अवैध रूप से प्लाट पर कब्जा करवाने का आरोप लगा दौड़ा लिया। अफजाल का आरोप है कि साजिद पर थाना से जालसाजी और अवैध कब्जा करने के मुकदमे दर्ज हैं। वह मामले की शिकायत एसएसपी और सीओ से करेंगे। मामले में सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि कुछ लोग क्षेत्र में पुलिस से मिलीभगत कर अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें