रोहटा। होली के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कई गांवों में पैदल गश्त की। पुलिस अधिकारियों ने होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शराब की अवैध बिक्री, हुड़दंग और शांति भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह का भ्रामक संदेश माहौल खराब न कर सके। पैदल गश्त के चलते क्षेत्र में आमजन में सुरक्षा का अहसास देखने को मिला। इस दौरान सब इंस्पेक्टर हरिमोहन गौतम, गौरव तिवारी, कमल त्रिवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद