सरूरपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के आह्वान के बाद रविवार को सरूरपुर क्षेत्र के भूनी टोल प्लाजा पर पुलिस अलर्ट रही। गुरनाम सिंह चढ़ूनी को हिरासत में लिए जाने और देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले कई किसान संगठन भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के विरोध में किसानों के दिल्ली कूच की संभावना को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। किसान संगठनों के झंडे लगी गाड़ियों को रोककर उनके चालकों और सवार लोगों से पूछताछ की गई तथा वाहनों की तलाशी ली गई। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। संवाद