फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की धमकी देने पर चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। मवाना में स्थित पीजी कॉलेज की अध्यक्ष के पति ने गांव पिलौना निवासी व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। मवाना निवासी अतुल वर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी अर्चना वर्मा मवाना पीजी कॉलेज में अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। इनके द्वारा एक मुकदमा मनु चौधरी निवासी गांव पिलौना के विरुद्ध काॅलेज के रुपये गबन करने के संबंध में थाना मवाना में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है मनु चौधरी का भाई विवेक चौधरी इस मुकदमे में जबरन समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप है कि परिवार की हत्या कराने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने विवेक चौधरी को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें