फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बड़े डीजे और ऊंची कांवड़ के मापदंड को रजिस्टर में दर्ज कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दिल्ली देहरादून हाईवे पर बड़ी कावड़ पुलिस प्रशासन के लिए सिर दर्द बनती जा रही हैं। शनिवार को बड़ी कांवड़ में बाईपास पर आग लगने के बाद आइजी के निर्देश पर पुलिस ने मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास बड़े डीजे और ऊंची कांवड़ की वीडियो रिकार्डिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा कांवड़ के मापदंड़ की जानकारी देकर लाने वालेे का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। मोदीपुरम फ्लाईओवर की शुरुआत ही एक ऐसा प्वाइंट है, जहां से हापुड़, गाजियाबाद, अलीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुरुग्राम, आगरा, हाथरस, मथुरा की ओर जाने वाली कांवड़ गुजरती हैं। यहीं से पुलिस बड़ी कांवड़ व डीजे की निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें