जानी खुर्द। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा दो युवतियों के साथ दुष्कर्म करने की जानकारी पर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना देने के बाद पीड़िताओं ने तहरीर नहीं दी है। मंगलवार शाम नोएडा निवासी दो युवतियां जानी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अपने एक परिचित के पास पहुंची थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने दोनों युवतियों के साथ रात में घर में घुसकर दुष्कर्म किया। रात में घटना की जानकारी युवतियों ने सिवाल खास पुलिस चौकी पर दी। बताया गया कि पुलिस ने घटना की लिखित शिकायत देने के लिए कहा तो युवतियों ने इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों युवती चौकी से चली गई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर जांच की है। शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने घटना की सूचना देने वाली युवतियों को जांच के लिए बुलाया है।