फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने कराई 11 लाख रुपये की शराब नष्ट

Thu, 26 Oct 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने तस्कराें के पास से बरामद हुई 1571 लीटर शराब नष्ट कराई गई, जिसकी कीमत 11 लाख 44 हजार रुपये है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताड़ा ने बताया कि वर्ष 2018 से 2022 तक पकड़ी गई शराब को गांव मनोहरपुर में जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर नष्ट कराई गई है।
विज्ञापन

इससे पूर्व शराब की बोतलों को तोड़ा गया है। इसके बाद शराब को भूमि पर दबा दिया गया। इसके साथ ही आबकारी अधिनियम के 14 मामलों का निस्तारण हुआ है। एसएसपी ने बताया कि जिले भर में ऑपरेशन क्लीन चल रहा है। इसी के तहत प्रत्येक थाने में आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों का निस्तारण कर शराब को नष्ट कराया जा रहा है। इस दौरान सीओ द्वितीय रामकरण, कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रमेश चंद्र सहित दो उपनिरीक्षक और कई कांस्टेबल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें