फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शगुन को नहीं तलाश पाई पुलिस, तांत्रिक को पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। अंधविश्वास में एक माह की मासूम बेटी शगुन की हत्या करने वाले दंपती गोपाल और ममता का पुलिस ने चालान कर दिया। तीसरे दिन भी पुलिस मासूम के शव को नहीं तलाश सकी है। उधर, जिस तांत्रिक को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की थी, उसे छोड़ दिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तांत्रिक की भूमिका वारदात में नहीं मिली है।
विज्ञापन

बेलडा निवासी गोपाल की पत्नी ममता ने एक माह पहले बेटी शगुन को जन्म दिया था। प्रसव के बाद से ही ममता बीमार रहने लगी थी। उपचार से भी सेहत में सुधार न होने पर उसने तंत्र मंत्र से उपचार लेना शुरू किया था। चौकी लगाने वाले बाबा के यहां भी उसका आना जाना था।

बेटी की हत्या करने का मामला खुल कर सामने आने पर महिला ने पुलिस व अन्य लोगों के सामने एक तांत्रिक बाबा के यहां जाने की भी बात कही थी। उसने एक बाबा पर आरोप भी लगाए थे। पुलिस ने तांत्रिक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। मासूम बेटी की हत्या में मां बाप का हाथ मानते हुए पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर, इसके बाद भी गांव में लोग एक बाबा के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें