फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लूट करने अलीगढ़ से आए दो युवकाें को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लूट के इरादे से मेरठ आए अलीगढ़ और बुलंदशहर के दो युवकों अमीर हमजा और नाजिम को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से अलीगढ़ से मेरठ आ रहे थे। दोनों यहां लूट करने की तैयारी में थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि नौचंदी पुलिस राॅयल प्लाजा सेक्टर 12 हापुड़ रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अमीर हमजा और नाजिम को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक पिस्टल बरामद की गई। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह तीन से रोजाना अलीगढ़ से मेरठ आना-जाना कर रहे थे। उन्होंने नौचंदी क्षेत्र में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें