मेरठ। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस दिल्ली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक बाइक सवार दो युवक को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से बाइक के कागज मांगे। दोनों युवक बाइक के कारण दिखाने में असमर्थ दिखाई दिए। सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व दिल्ली से बाइक चोरी की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान इल्माद उर्फ बल्लू उर्फ संतोष व हाशिम उर्फ भूरा थाना ब्रह्मपुरी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद