जानीखुर्द। जानी पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बुधवार की रात आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। काफी दिनों से आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट चल रहे थे लेकिन वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। आरोपियों में गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी तीन भाई मनवीर, अनुज और सोहनवीर शामिल हैं। जानी कलां से फरमान और आसिफ, सिवाल खास से फरमान, कलंजरी निवासी नीशू और परतापुर क्षेत्र के मुजक्कीपुर गांव निवासी सुमित हैं। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।