मवाना। गंगनहर के पास स्थित एक होटल में शनिवार देर शाम पुलिस ने छापा डालकर कर एक महिला व एक पुरुष को हिरासत में लिया। पुलिस उनके साथ होटल के दो कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में एक प्रेमी युगल मौजूद है। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरे से एक महिला व एक व्यक्ति मिला। पुलिस ने होटल में मौजूद कर्मचारियों से कमरे में ठहरे लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। पुलिस महिला, पुरुष और होटल के दो कर्मचारियों को थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बालिग है। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व भी पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने इसी होटल में छापा मारकर कर एक अधेड जोड़े को पकड़ा था। जिसको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।