उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने गुरुवार दोपहर चेकिंग के दौरान एक फर्जी दरोगा को दबोच लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कस्बे के बुतराड़ा बस स्टैंड पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वर्दी पहने दरोगा को धर दबोचा। युवक दरोगा की वर्दी बेल्ट और जूते पहने हुए था। पकड़े गए युवक से पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की। जिसके बाद युवक ने अपना नाम यश पुत्र कर्ण सिंह निवासी मुंडभर बताया है।
पुलिस के मुताबिक परिजनों को मामले की सूचना दी तो बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।