फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सालेहनगर के झगडा कर रहे 26 व्यक्तियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव सालेहनगर में शनिवार को दो पक्षों में हुए मारपीट और पथराव में पुलिस ने 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

गांव सालेहनगर में जाहिद और अनवार पक्ष के बच्चों के बीच गुल्ली-डंडा खेलने के दौरान कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को दोनों पक्षों के गिरफ्तार सभी लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें