फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज आंधी से खंभे गिरे, कई गांवों की आपूर्ति बाधित

Sat, 27 May 2023 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी में एक दर्जन स्थानों पर विद्युत पोल टूटकर गिर गए और दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन

आंधी-बारिश की वजह से सरधना, मंढियाई, गोटका, सरूरपुर, हर्रा, खिवाई, कैथवाड़ी, रोहटा, पूठखास आदि बिजलीघर से जुड़े गांवों में बृहस्पतिवार रात से विद्युत आपूर्ति बाधित है। क्षेत्र में लगभग एक दर्जन विद्युत पोल टूटकर गिर गए हैं, जिसकी वजह से इस क्षेत्र से जुड़े दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप गई है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उधर हल्की बारिश में ही नगर पालिका में जल निकासी की पोल खोलकर रख दी है। तहसील मुख्यालय पर सड़क किनारे जलजमाव से राहगीरों का आवागमन परेशानियों भरा हो गया है। मौसम बदलने और तेज हवा के साथ हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। इसकी वजह से जनमानस को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, आंधी में तहसील रोड पर शुजाउद्दीन के मकान की टिन उड़ गई, जिसकी चपेट में आने से परिवार के लोग बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें