फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 22 मार्च को होगा कवि सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृतियों को जीवित रखने के उद्देश्य से 22 मार्च को कवि सम्मेलन होगा। यह वार्षिक कार्यक्रम ऋषभ अकादमी, वेस्ट एंड सड़क, औघड़नाथ मंदिर मार्ग पर रात 7.30 बजे शुरू होगा। हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संयोजक क्रांति कवि सौरभ जैन ने बताया कि इस बार सम्मेलन में देश के कई प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इनमें दिनेश रघुवंशी और राव अजातशत्रु जैसे अनुभवी कवि शामिल हैं। युवा कवियों में स्वयं श्रीवास्तव और वरुण आनंद भी अपनी प्रस्तुति देंगे। नेताओं पर अपनी कविताओं से कटाक्ष करने वाले डॉ. आदित्य जैन और गीतकार पद्मिनी शर्मा भी काव्यपाठ करेंगे। कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर का काव्यपाठ भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। अकादमी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमन जैन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें