मेरठ। प्रदेश सरकार ने डॉ. हरिओम पवार को गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए दिया गया। इस उपलक्ष्य में डॉ. पवार के आवास पर कवियों और साहित्यकारों का कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. सुबोध गर्ग काव्य प्रतिभा सम्मान समिति ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समिति के संस्थापक डॉ. सुबोध गर्ग, संयोजक राधेश्याम गुप्ता और अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने डॉ. पवार को सम्मानित किया। संवाद