फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधकर पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया

विज्ञापन
सुनील कैथवास...मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में इनवायरमेंट क्लब ने वृक्षाबंधन का आयोजन किया।
विज्ञापन
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने सोमवार को मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में वृक्षाबंधन किया। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ पेड़ों को राखी बांधी। इसके साथ ही पेड़ों की रक्षा और देखभाल का संकल्प लिया। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि पेड़ ही हैं, जो हमसे बिना कुछ मांगे हमें ऑक्सीजन, छाया, फल-फूल देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पेड़ बूढ़ा होने के बाद या कटने के बाद भी हमारे जलाने के काम आता है। हमें पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए, साथ ही उनका ध्यान रखना चाहिए। प्रधानाचार्य वीनू अग्रवाल ने क्लब के प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम में शिल्पी, जाहिद खान, प्रियांशु पत्रेवाल, अमराह नदीम, मयंक टम्टा, आदित्य यादव, दिव्यांशी बिष्ट, अनमोल मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें