मेरठ। इस्माईल डिग्री कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में शुक्रवार को सर्टिफिकेट कोर्स फंडामेंटल ऑफ जेंडर स्टडीज का समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम में लैंगिक और सामाजिक स्तर पर भेदभाव दूर करने का संकल्प दिलाया गया। इसमें में लैंगिक समानता, संवेदनशीलता और सामाजिक संरचनाओं के मुद्दों पर विचार व्यक्त किए गए। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अनिता राठी ने की। कोर्स के दौरान विशेषज्ञों ने व्याख्यान, चर्चा सत्र और केस स्टडी के माध्यम से प्रतिभागियों को जेंडर के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पूजा राय ने सभी का आभार जताया। संवाद