मेरठ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) की ओर से रीजनल ताइक्वांडो टूर्नामेंट का आयोजन आरके इंटरनेशनल स्कूल मेरठ में किया गया। इस भव्य खेल आयोजन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिष्ठित विद्यालयों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम ब्रजेश कुमार, सुधीर जोशी ने किया। निर्णायकों ने खिलाड़ियों की खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों के प्रयासों को तालियों से प्रोत्साहित किया। सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान फादर थॉमसन थॉमस, ऑल सेंट स्कूल की प्रधानाचार्य डॉली अगस्तीन, चेयरमैन राजीव, डायरेक्टर कविता सरीन, प्रधानाचार्य डॉ. स्वीटी सिंह आदि मौजूद रहे। यहां कोच नेहा कश्यप समेत आदि मौजूद रहे। संवाद