मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले जा रहे दुर्गा सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को पांच मुकाबले खेले गए, जिसमें एक मुकाबला बराबरी पर रहा। चार मुकाबलों में स्पार्टन क्लब, ऐजे एक्स, जैन एक्स, मेरठ स्पोर्टिंग क्लब ने जीत दर्ज की। आयोजन सचिव ललित पंत और सुभाष ठाकुर ने बताया कि पहला मुकाबला स्टोन स्टार और स्पार्टन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें स्पार्टन क्लब ने 1- 0 से जीत दर्ज की। मनीष को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला चंदा फुटबॉल क्लब और गरुड़ फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। अंत में दोनों टीमों का मुकाबला 1- 1 की बराबरी पर छूटा। तीसरे मुकाबले में अजय एक्स की टीम ने एमवीएफ क्लब को 2- 1 से मात दी। अरनव सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी दी गई। चौथे मुकाबले में जैन एक्स की टीम ने एमएफए क्लब को 2- 1 से हराया। दिन का आखिरी मुकाबला यंग यूनाइटेड और मेरठ स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें मेरठ स्पोर्टिंग क्लब ने यंग यूनाइटेड को 6- 0 से पराजित किया। मैच में ऋचा सिंह, पूजा राजपूत, अक्षय सिंह, आर्यन तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद