फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला कुश्ती में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राम नवमी पर शुक्रवार को सिसौली स्थित अलका तोमर कुश्ती अकादमी में बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 8 से 12 वर्ष की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. विवेक पुंडी व अर्जुन अवार्डी कुश्ती कोच अलका तोमर ने किया। प्रतियोगिता में 38 किलोग्राम भार वर्ग में आशी ने प्रथम व दिपांशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 40 किलोग्राम वर्ग में निधि ने प्रथम व लच्छो ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 46 किलोग्राम वर्ग में शिया ने प्रथम व उदित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉ. विवेक पुंडीर ने दो महिला खिलाड़ियों की डाइट का खर्च वहन करने की बात कही। इस मौके पर सभी विजेताओं को उनकी ओर से सम्मानित किया गया। यहां कोच जगमेंद्र सिंह, नैन सिंह तोमर, कुलदीप शर्मा आदि ने बच्चों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें