फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कूडो प्रतियोगिता में मोदीपुरम के खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
मेरठ-----मेडल जीतने के बाद मोदीपुरम में एकेडमी में हुआ ​​खिलाडियों का सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। 16वीं कूड़ो राष्ट्रीय, 5वी. फेडरेशन कप और 17वी. अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दीनदयाल उपाध्याय इनडोर स्टेडियम सूरत गुजरात में आयोजित हुई। जिसमें देश से 32 राज्यों से 3000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया इसमें मोदीपुरम की वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम के नौ खिलाडियों ने पदक जीतकर मेरठ का नाम किया। इनमें अर्नव पाल ने स्वर्ण पदक ,तानिया मलिक ने रजत पदक, आरव दहिया, अदम्य मित्तल ने रजत पदक जीता। अंश मलिक और संकल्प पाठक ने कांस्य पदक जीता। सौरभ यादव, दिव्यांश चौधरी, आरव पाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी का एकेडमी में सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय कोच सागर कश्यप ने सभी खिलाड़ियों के माता पिता व वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें