जू जितसू प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी
फोटो
संवाद
मेरठ। जू-जित्सू नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 अक्तूबर तक सहारनपुर में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए। इसमें हर्षिता ने दो और मोहम्मद अकदस ने स्वर्ण पदक जीता। प्रथम यादव, रोहन कुमार, निखिल कुमार, अकदस और रोहन ने रजत पदक जीता। मंजीत सिंह, मोहम्मद अकदस सैफी और हर्षिता ने कांस्य पदक जीता। जू-जित्सू एसोसिएशन के महासचिव शिहान अमित अरोड और नेशनल ए ग्रे रेफरी पवन सिरोही, भूपेंद्र, कन्हैया, मेरठ एसोसिएशन के महासिचव शिहान सिराज अहमद ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।