मेरठ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के तहत राज्य स्तर पर कुश्ती, कबड्डी और जूडो के मुकाबलों में 900 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी वैश्विक डबास ने बताया कि 18 से 20 मार्च को बागपत रोड स्थित विद्या खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इसमें वेे खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिन्होंने विधायक खेल और सांसद खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिका प्रतिभाग करेंगे। इसमें मेरठ जोन के सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मुजफ्फरनगर के अलावा आगरा, झांसी, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज जोन के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा साबित करेंगे। इसमें विभाग की ओर से तीन दिन तक रुकने की व्यवस्था कराई जाएगी। संवाद