मेरठ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में यूपीआरएसएल के तहत राज्यस्तर पर कुश्ती, कबड्डी और जूडो के 900 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी वैश्विक डबास ने बताया कि 18 से 20 मार्च को बागपत रोड स्थित विद्या यूनिवर्सिटी में खेल स्पर्धाएं होंगी। इनमें वे खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिन्होंने विधायक और सांसद खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी स्पर्धाओं में शिरकत करेंगे। मेरठ जोन के सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, आगरा, झांसी, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज जोन के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इनके लिए तीन दिन तक रुकने की व्यवस्था भी विभाग की ओर से कराई जाएगी। संवाद