फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

Sat, 24 Oct 2026 06:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एएस इंटर कॉलेज के 6 छात्र शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कानपुर में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ए एस इंटर कॉलेज के छह मेधावी छात्रों का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता में भाग लेने कानपुर रवाना होने से पूर्व सभी चयनित खिलाड़ियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के के मिश्रा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरठ मंडल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। चयनित खिलाड़ियों में अंग्रेजी माध्यम के युवराज, लविश व मोहम्मद आर्यन और हिंदी माध्यम के याहया रिजवी, दीपांशु एवं आदि नागर शामिल हैं। आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत सभी छात्र अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से कानपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें