फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले के डर से छात्रा ने स्टेडियम जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचले के डर से युवती ने स्टेडियम जाना छोड़ा
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत दी है। वह एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है और स्टेडियम में प्रैक्टिस करने भी जाती है। पीड़िता का कहना है कि एक युवक उसे परेशान करता। मेसेज भेजकर दोस्ती के लिए दबाव बनाता। विरोध करने पर धमकी देता था। भावनपुर थाने में केस दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद आरोपी फिर से परेशान कर रहा है। जिसके चलते पीड़िता ने स्टेडियम जाना भी छोड़ दिया। एसपी क्राइम रामअर्ज ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की शिकायत की जांच के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि युवक पहले भी जेल जा चुका है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें