कॉलेज में विदाई समारोह में शामिल छात्राएं व मौजूद शिक्षिकाएं।
- फोटो : LAWARD
दौराला(मेरठ)। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को विदाई समारोह में जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को विदाई दी। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कक्षा 11 की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व उपहार देकर सीनियर छात्राओं को विदाई दी गई। कक्षा 12 की छात्राओं ने शिक्षिकाओं को पाम के पौधे भेंट किए। छात्राओं ने कहा कि यह पौधे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएंगे, वहीं जब जब हमारी शिक्षिकाएं पौधे को आंगन में लगा देखेंगी तो यह हमारी याद दिलाएंगे।