मेरठ। वन महोत्सव के तहत क्लब-60 और डाक्टर्स की संस्था हरितिमा ने मंगलवार को थाना नौचंदी क्षेत्र में पीपल और बरगद के पौधे रोपकर उन पर ट्रीगार्ड लगाए। संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि डॉ. सुमित उपाध्याय के संयोजन में जिले के सभी 24 थानों में 122 पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी थाना नौचंदी पुलिसकर्मियों को सौंपी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता हरेंद्र सिंह सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। ब्यूरो